रांची : झारखंड के कैबिनेट की बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुला ली है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की यह बैठक किस लिए बुलायी गयी है, यह अब तक खुलासा नहीं किया गया है. इसमें सारे मंत्रियों, विभागीय सचिवो और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और मुख्य सचिव को भी शामिल होने को कहा गया है. मुख्यमंत्री इसमें अहम फैसला ले सकते है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के वायरल वीडियो के मसले को लेकर चल रही उठापटक के बीच यह मीटिंग को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है. (नीचे भी पढ़ें)
कैबिनेट की बैठक में कई और अहम फैसले भी लिये जा सकते है. इसको लेकर सभी मंत्रियों को शामिल होने को कहा गया है. कैबिनेट की बैठक में हालांकि मंत्रियों के हटाने या किसको हटाया जाना है, इस पर कोई फैसला नहीं होता है. राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता को हटाने की मांग के बीच कैबिनेट की बैठक बुलाने के कारण चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.



