
घाटशिला : मऊभंडार ओपी प्रभारी के रूप में सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार ने प्रभार संभाला है. निर्वतमान ओपी प्रभारी सोनू कुमार से उन्होंने प्रभार ग्रहण किया. नई ओपी प्रभारी रोहित कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था व अपराध पर लगाम लगाना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी क्षेत्र में लोगों के साथ पुलिस का व्यवहार अच्छा रहे यह उनकी कोशिश रहेगी पुलिस 24 घंटे उनकी सुरक्षा के लिए तैयार रहेगी. निवर्तमान ओपी प्रभारी ने रोहित कुमार को गुलदस्ता देकर स्वागत किया एवं बधाई दी. मऊभंडार ओपी प्रभारी रहे सोनू कुमार का तबादला उलीडीह ओपी प्रभारी में रूप में हुआ. दो साल तक प्रभारी रहे सोनू कुमार का कार्यकाल काफी सफल रहा है. उनके कार्यकाल में सभी घटना का खुलासा किया गया था. रोहित कुमार पहले साकची थाना में एसआई के रूप में पदस्थापित थे.




