पटना : बिहार के शिवहर के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन 16 साल बाद जेल से रिहा हो गये हैं. वे सुबह साढ़े चार बजे सहरसा जेल से बाहर आये. जेल से छूटने के बाद वे सीधे पंचगछिया गांव के लिए रवाना हो गये. उनकी रिहाई के मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक जेल पहुंचे. आनंद मोहन पिछले 16 सालों से गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी. कृष्णैया की हत्या मामले में आनंदमोहन उम्र कैद की सजा काट रहे थे. (नीचे भी पढ़े)
आनंद मोहन की रिहाई पर जी कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया व बेटी पद्मा ने नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा किनीतीश कुमार ने जो आनंद मोहन की रिहाई का फैसला लिया है वह बहुत ही गलत है. हम चाहते हैं कि सरकार इसपर पुनर्विचार करे.हम इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि पटना हाईकोर्ट में वे लोग मामले में अपील करेंगे.(नीचे भी पढ़े)
क्या है मामला: मालूम हो कि करीब 16 साल पहले बिहार में गोपालगंज के डीएम जी कृष्णैया की हत्या हुई थी. इस मामले में मुख्य आरोपी औरबाहुबली सांसद आनंद मोहन सिंह को आजीवन कारावास की सजा हुई थी. हालांकि हत्या के मामले में उनकी सजा पूरी हो गयी थी.लेकिन लोक सेवक हत्या के मामले की वजह से उनकी रिहाई नहीं हो पा रही थी और वह करीब 16 साल से सहरसा जेल में बंद थे. हालांकि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनने के बाद उन्हें कई बार पैरोल भी मिला है. लेकिन अब बिहार सरकार ने उन्हें जेलसे रिहा कराने के लिए बिहार के लोक सेवक हत्या कानून में संशोधन किया है.




