
घाटशिला : घाटशिला के पावड़ा के पास एनएच पर गुरुवार की सुबह दुर्घटना ग्रस्त कंटेनर को पीछे से हाईवा ने ठोकर मार दी. घटना के बाद चालक काफी देर तक कंटेनर के अंदर ही फसा रहा. राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कंटेनर में फंसे हाईवा चालक को किसी तरह से बाहर निकाला. घायल चालक को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया है.



