
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के गोकुल नगर में एक महिला से दिनदहाड़े छेड़खानी की गयी है. महिला ने छेड़खानी का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गयी. महिला खुद को बख्श देने की गुहार लगाती रही. लेकिन मारपीट कर रहे लोगों ने उसे नहीं बख्शा. एमजीएम थाने में महिला के आवेदन पर पुलिस ने पवन बेरा और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.



