• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, November 12, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand cabinet meeting- झारखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, शराब नीति में संशोधन, चुनाव होने तक निकायों में बहाल होंगे प्रशासक, महंगाई भत्ता बढ़ाया गया, एससी-एसटी के प्रमाण पत्र के प्रपत्र में बदलाव को मंजूरी, देखिये क्या क्या कैबिनेट में पास हुआ प्रस्ताव, देखिये – video, मुख्यमंत्री ने निकलकर क्या कहा, देखिये – video

April 27, 2023
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


रांची : झारखंड सरकार के कैबिनेट की मीटिंग गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में हुई. इसमें 26 प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत संचालित इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेजों के लिए स्वीकृत पदों विरूद्ध नियुक्त सहायक प्राध्यापकों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की गयी है. राज्य के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता को बढ़ा दिया गया. 1 जनवरी से राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता को 38 से बढ़ाकर 42 फीसदी करने को मंजूरी दी गयी. चार फीसदी महंगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी की गयी है. साथ ही इन संस्थानों में सहायक प्राध्यापकों की सेवा लेने की भी सहमति दी गयी. इसी तरह रांची विश्वविद्यालय के पीजी विभागों और कॉलेजों में पढ़ा रहे सहायक अध्यापकों को 57100 रुपये मानदेय देने का फैसला लिया है. साथ ही जेपीएससी की ओर से सहायक अध्यापक के पद पर नियमित बैकलॉग नियुक्ति तथा इसके लिए जो पैनल बना है, उसकी अवधि विस्तार दी जाती है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)

वहीं गेस्ट फैकल्टी की सेवा लेने की भी मंजूरी दी गयी. इसके अलावा बैठक में सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रवासी मजदूरों के मृत होने पर उनके शरीर को उनके पैतृक आवास में लाने के लिए पहले जो 25000 रुपये सरकार देती थी, उसे बढ़ाया गया. अब सरकार ने निर्णय लिया है कि ऐसे प्रवासी मजदूरों के परिजनों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे. वहीं सरकार ने राज्य औषधि नियंत्रण सेवा शर्त नियमावली को मंजूरी दी. झारखंड अवैध खनन अभियंत्रण सेवा शर्त संशोधन नियमावली की मंजूरी दी. दोनों नियमावली में झारखंड से मैट्रिक इंटर पास करने के बाध्यता को शिथिल किया गया है. सरकार ने निजी मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग लेने के लिए फीस निर्धारित कर दिया है. साथ ही सरकारी मेडिकल कॉलेज में इंटर्न्स को मिलने वाले स्कॉलरशिप में बदलाव किया गया है. वहीं झारखंड चिकित्सा सेवा नियुक्ति प्रोन्नति एवं सेवा शर्त संशोधन नियमावली 2023 को स्वीकृति दी गयी. सरकार ने फैसला लिया है कि राज्य में नगर निकाय चुनाव होने तक 34 नगर निकायों में प्रशासक की नियुक्ति होगी. यह प्रशासक निकाय कहीं कार्यालय प्रधान नगर आयुक्त कहे जाएंगे. सरकार ने तत्काल शराब नीति में भी संशोधन किया है. इसके तहत जी एसबीसीएल अगले चार महीने तक खुदरा दुकान संचालित करेगी. 1 मई 2023 से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी. यह वैसे जिलों में लागू होगा जहां अभी तक प्लेसमेंट एजेंसी का चयन नहीं हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)

कैबिनेट के फैसले :
★ राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों/विभागान्तर्गत संचालित एवं राजकीय पोलिटेकनिक/राजकीय महिला पोलिटेकनिक संस्थानों में शिक्षण कार्यों को सुचारू रूप से संचालन करने हेतु स्वीकृत पदों के विरूद्ध रिक्त पदों पर कार्यरत आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापक/व्याख्याता के मानदेय बढ़ोतरी तथा गेस्ट फैकल्टी की सेवा प्राप्त करने की स्वीकृति दी गई.
★ राज्य विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर विभागों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों में शिक्षण कार्य को सुचारू रूप से संचालन हेतु स्वीकृत पदों के विरूद्ध रिक्त पदों पर कार्यरत आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापकों के मानदेय बढ़ोतरी, झारखण्ड लोक सेवा आयोग के द्वारा सहायक प्राध्यापक के पद पर नियमित/बैकलॉग नियुक्ति तक पैनल का अवधि विस्तार किये जाने तथा गेस्ट फैकल्टी की सेवा प्राप्त करने की स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड उच्च न्यायालय में दायर वाद संख्या डब्ल्यूपी (एस) नंबर – 5104/2010 (दिलीप कुमार शर्मा बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य) के क्रम में तथा सदृश मामला में उम्र सीमा क्षांत कर अवर निरीक्षक उत्पाद के पद पर प्रोन्नति प्रदान करने की स्वीकृति दी गई.
★ दिलीप तिर्की, झारखंड प्रशासनिक सेवा (कोटि क्रमांक- 818/03) तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कामडारा, गुमला के विरूद्ध संकल्प सं०-11513 (HRMS), दिनांक- 18.11.2020 द्वारा अधिरोपित निन्दन के दण्ड के विरूद्ध समर्पित अपील अभ्यावेदन के निस्तार से संबंधित प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई.
★ अनुसूचित जनजाति तथा अनुसूचित जाति के जाति प्रमाण पत्र के मानक प्रपत्र में संशोधन करने की स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड अवर खनन अभियंत्रण सेवा (संशोधन) नियमावली, 2023 की स्वीकृति दी गई.
★ राज्य सरकार के कर्मियों को दिनांक 01.01.2016 से प्रभावी पुनरीक्षित वेतनमान (सातवें केन्द्रीय वेतनमान) में दिनांक 01 जनवरी, 2023 के प्रभाव से महँगाई भत्ता की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई। राज्य के सेवीवर्ग जिनके वेतनमान/वेतन संरचना का पुनरीक्षण (सप्तम वेतन पुनरीक्षण) दिनांक 18 जनवरी 2017 द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2016 के प्रभाव से किया गया है, उन्हें दिनांक 01 जनवरी 2023 के प्रभाव से वेतन का 42% महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है.
★ दिनांक 01.01.2016 से पुनरीक्षित/प्रभावी राज्य सरकार के पेंशन/पारिवारिक पेंशनभोगियों को 01 जनवरी, 2023 के प्रभाव से महँगाई राहत की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई। राज्य के पेंशनधारियों/पारिवारिक पेंशनभोगियों जिनके मूल पेंशन का पुनरीक्षण (सप्तम वेतन पुनरीक्षण) दिनांक 18 जनवरी 2017 द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2016 से किया गया है, उन्हें दिनांक 01 जनवरी 2023 के प्रभाव से मूल पेंशन का 42% राहत स्वीकृत किया गया है.
★ संविदा के आधार पर कार्यरत कर्मियों के संविदा राशि के निर्धारण की स्वीकृति दी गई.
★ राज्य के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के जूनियर रेजिडेंट (एकेडमिक एवं नॉन एकेडमिक), इन्टर्नस् की वृत्तिका पुनरीक्षण एवं झारखण्ड चिकित्सा शिक्षा सेवा ( नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवाशर्त) (संशोधन) नियमावली 2023 के गठन की स्वीकृति दी गई.
★ राज्य के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पतालों में क्लीनिकल प्रशिक्षण हेतु निजी मेडिकल कॉलेज/संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रशिक्षण शुल्क निर्धारण की स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड राज्य औषधि नियंत्रण सेवा ( भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवाशर्त) नियमावली, 2023 के गठन की स्वीकृति दी गई.
★ राज्य सरकार के कर्मियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (छठा केन्द्रीय वेतनमान) में दिनांक 01.01.2023 के प्रभाव से महँगाई भत्ता की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई.
★ राज्य सरकार के पेंशनधारियों / पारिवारिक पेंशनभोगियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (छठा केन्द्रीय वेतनमान) में दिनांक 01.01.2023 के प्रभाव से महँगाई राहत की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई.
★ वित्त विभाग, झारखंड सरकार अंतर्गत कोषागार/उपकोषागारों में अनियमित रूप से नियुक्त एवं कार्यरत 09 डाटा इंट्री ऑपरेटर के सेवा नियमितीकरण के स्वीकृति दी गई.
★ पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चक्रधरपुर अनुमंडलीय न्यायालय के गठन की स्वीकृति दी गई.
★ भूतात्विक विश्लेषक का भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त संशोधन नियमावली, 2023 की स्वीकृति दी गई.
★ बनहौरा, राँची में पीएमएवाई के “भागीदारी में किफायती आवास” अन्तर्गत इपीसी मोड पर 180 आवास के निर्माण के क्रम में अतिरिक्त रॉक एक्सवैकेशन एवं रिटेनिंग वाल के निर्माण हेतु कुल 64,81,484 रुपये (चौसठ लाख इक्कासी हजार चार सौ चौरासी रूपये) मात्र की योजना पर घटनोत्तर प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.
★ झारखंड वित्त नियमावली की कंडिका 235 को क्षांत कर कंडिका 245 के तहत राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (NCSM), कोलकाता का मनोनयन के आधार पर चयन कर राज्य में 02 वर्षों के लिए 02 मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस (Mobile Science Exhibition Bus) के संचालन की स्वीकृति की स्वीकृति दी गई.
★ बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद अंतर्गत बोकारो जिले के नावाडीह में डिग्री महाविद्यालय के निर्माण कार्य हेतु रू. 25,78, 65,000/- रुपए मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.
★ प्राकृतिक आपदा/दुर्घटना/सामान्य मृत्यु की स्थिति में मृत प्रवासी श्रमिक के पार्थिव शरीर को पैतृक निवास स्थान लाने एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व से संचालित अन्तराजजीय प्रवासी मजदूरों के सर्वेक्षण एवं पुनर्वास की योजना में झारखंड के प्रवासी श्रमिकों के सामान्य मृत्यु की स्थिति में योजना अंतर्गत देय सहायता राशि में बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई.
★ चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य स्कीम अंतर्गत क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम परियोजना को 05 वर्षों (वर्ष 2023-24 से 2027-28) तक क्रियान्वयन हेतु एएमसी सहित, डाटा सेंटर, वाीडियो कांफ्रेंसिंग एवं विभिन्न कार्यालयों के लिए उपकरणों के क्रय, नेटवर्क कनेक्टिविटी तथा टेक्निकल मैनपावर एवं आइटी सपोर्ट सर्विसेज हेतु कुल प्राक्कलित राशि 71,50,68,030 रुपये (एकहत्तर करोड़ पचास लाख अड़सठ हजार तीस रूपये) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.
★ झारखंड मोटरयान निरीक्षक संवर्ग (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवा की अन्य शर्ते) (संशोधन) नियमावली, 2023 पर स्वीकृति दी गई.
★ उद्योग विभाग के अधीन उद्योग निदेशालय एवं जिला उद्योग केन्द्रों में उद्योग विस्तार पदाधिकारी संवर्ग के कर्मियों की भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्तो से संबंधित अधिसूचित नियमावली 2014 (समय-समय पर यथा संशोधित) में संशोधन की स्वीकृति दी गई.
★ झारखंड उत्पाद (झारखंड राज्य बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से खुदरा उत्पाद दुकानों का संचालन) नियमावली, 2022″ के तहत झारखंड राज्य के वैसे जिले, जहाँ प्लेसमेंट एजेन्सी का चयन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की जा सकी है, उन जिलों में अधिकतम चार माह हेतु आपात व्यवस्था के अंतर्गत राजस्वहित में दिनांक 01.05.2023 जेएसबीीसएल को दैनिक पारिश्रमिक के रूप में दुकान सहायक/ विक्रेताओं की सेवा प्राप्त कर खुदरा उत्पाद दुकानों के संचालन हेतु प्राधिकृत करने की स्वीकृति दी गई.
★ राज्यांतर्गत स्थानीय नगर निकायों में आम निर्वाचन स्थगित होने के कारण प्रशासक की नियुक्ति की स्वीकृति दी गई.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur suicide : गोविंदपुर में टाटा मोटर्स के ठेकाकर्मी ने ट्रेन से कटकर दी जान, पारिवारिक विवाद की आशंका
खबर

Jamshedpur suicide : गोविंदपुर में टाटा मोटर्स के ठेकाकर्मी ने ट्रेन से कटकर दी जान, पारिवारिक विवाद की आशंका

November 12, 2026
Jamshedpur proud : जमशेदपुर के महेश मिश्रा का विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ चयन, अमृतसर में तीन दिवसीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
खबर

Jamshedpur proud : जमशेदपुर के महेश मिश्रा का विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ चयन, अमृतसर में तीन दिवसीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

November 12, 2026
Saraikela rajnagar accident : राजनगर सड़क हादसे में दो दोस्तों की गयी जान, सोहराय पर्व की खुशियां मातम में बदली
खबर

Saraikela rajnagar accident : राजनगर सड़क हादसे में दो दोस्तों की गयी जान, सोहराय पर्व की खुशियां मातम में बदली

November 12, 2026
Next Post

Jamshedpur cheque bounce case - सीतारामडेरा के चेक बाउंस के मामले में आरोपी को एक साल की सजा, यह है मामला

Jamshedpur jugsalai school student case – जुगसलाई में बच्चे को धक्का मारने वाला बस को किया गया जब्त, सीसीटीवी के आधार पर पकड़ में आया बस

Jamshedpur jugsalai school student case - जुगसलाई में बच्चे को धक्का मारने वाला बस को किया गया जब्त, सीसीटीवी के आधार पर पकड़ में आया बस

Jamshedpur kadma violance case - कदमा शास्त्रीनगर हिंसा को लेकर घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद भाजपा नेता अभय सिंह समेत अन्य नेताओं से मुलाकात करने पहुंचे पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, अधिवक्ता चंदन कुमार चौबे समेत अन्य की जमानत याचिका पर सुनवाई अब इस दिन को होगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी

by Sharp Bharat
November 12, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोक प्लांट का वार्षिक जेडीसी आयोजित हुआ. इस मौके पर मुख्य अतिथि टाटा स्टील के...

Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

by Sharp Bharat
November 12, 2026

जमशेदपुर : टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन के पद से रिटायर हो गए हैं....

Horoscope Know Your Day Thursday 12th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 12 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Thursday 12th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 12 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 11, 2026

मेष राशिआज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप स्वयं के बारे में अच्छा अनुभव...

tmh new four facilities increased : टीएमएच में शुरू हुई चार नयी सुविधाएं, निःशुल्क इलेक्ट्रिक वाहन आधारित ‘सेवा सवारी’ सुविधा, एयर-कंडीशंड इमरजेंसी वेटिंग हॉल, 50 किलोग्राम क्षमता वाला बायोगैस प्लांट और नया कनेक्टिंग कॉरिडोर भी मरीजों की सुविधा

tmh new four facilities increased : टीएमएच में शुरू हुई चार नयी सुविधाएं, निःशुल्क इलेक्ट्रिक वाहन आधारित ‘सेवा सवारी’ सुविधा, एयर-कंडीशंड इमरजेंसी वेटिंग हॉल, 50 किलोग्राम क्षमता वाला बायोगैस प्लांट और नया कनेक्टिंग कॉरिडोर भी मरीजों की सुविधा

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ने मरीजों की सुविधा, बेहतर आवागमन, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य...

jamshedpur ucil transfer Posting-यूसिल में 23 अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रशासनिक अधिकारी दीपेंदु हांसदा गए आंध्र प्रदेश

jamshedpur ucil transfer Posting-यूसिल में 23 अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रशासनिक अधिकारी दीपेंदु हांसदा गए आंध्र प्रदेश

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जादूगोड़ा: यूसिल में 23 अधिकारियों की इधर -उधर किया गया है. इस तबादले में नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट के प्रबंधक...

jamshedpur eye test camp : सोनारी उपकार संघ ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच

jamshedpur eye test camp : सोनारी उपकार संघ ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए जमशेदपुर के सोनारी उपकार संघ की...

jamshedpur chitragupta puja : सोनारी में हुआ भव्य चित्रगुप्त पूजा, हुआ बिरादरी भोज

jamshedpur chitragupta puja : सोनारी में हुआ भव्य चित्रगुप्त पूजा, हुआ बिरादरी भोज

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी चित्रगुप्त भवन में चित्रगुप्त पूजा प्रारंभ हुआ. इस पूजा में पंडित के रूप में राजीव...

jamshedpur bjp baridih : निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च, विरोध में उठी आवाज

jamshedpur bjp baridih : निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च, विरोध में उठी आवाज

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : झारखंड में आदिवासी समाज के हक और अधिकारों की आवाज बुलंद करने वाली आदिवासी नेत्री निशा भगत की...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी

Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

tmh new four facilities increased : टीएमएच में शुरू हुई चार नयी सुविधाएं, निःशुल्क इलेक्ट्रिक वाहन आधारित ‘सेवा सवारी’ सुविधा, एयर-कंडीशंड इमरजेंसी वेटिंग हॉल, 50 किलोग्राम क्षमता वाला बायोगैस प्लांट और नया कनेक्टिंग कॉरिडोर भी मरीजों की सुविधा

jamshedpur ucil transfer Posting-यूसिल में 23 अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रशासनिक अधिकारी दीपेंदु हांसदा गए आंध्र प्रदेश

jamshedpur eye test camp : सोनारी उपकार संघ ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच

jamshedpur chitragupta puja : सोनारी में हुआ भव्य चित्रगुप्त पूजा, हुआ बिरादरी भोज

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News