रामगोपाल जेना/चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने जिले के आनंदपुर थानांतर्गत रुंधीकोचा गांव के रमेश तिर्की की हुई हत्या के आरोपी बानू मिंज एवं उसकी पत्नी शांति मिंज को दोषी करार देते हुए दोनों को आजीवन कारावास एवं 10 हजार रुपये अर्थ दंड की सजा सुनाई है. (नीचे भी पढ़ें)

मामले में आनंदपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटना 22 फरवरी 2018 की है. रमेश तिर्की बानू मिंज की पत्नी शांति मिंज के साथ गलत हरकत करना चाह रहा था, जिससे बचने के लिए शांति ने दरवाजा बंद करनेवाली लकड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया जिससे रमेश की तत्काल मौत हो गयी. शांति का पति बानू जब घर लौटा तो रमेश तिर्की का शव जमीन में पड़ा मिला. इसके बाद पति-पत्नी दोनों ने शव को छिपाने के लिए उसे पास स्थित कुआं नुमा खदान में फेंक दिया एवं 24 फरवरी को दोनों काम करने के लिए सूरत चले गये. (नीचे भी पढ़ें)
उधर जांच के क्रम में पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उधर जिला न्यायालय में मामले की सुनवाई के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दोनों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई. इसके साथ ही कोर्ट ने दोनों पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.











