जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में लगातार मौसम करवट ले रहा है. वहीं शुक्रवार को भी मौसम का कुछ ऐसा ही हाल रहा. इस दौरान बादल के कारण सुबह बूंदाबांदी भी हुई. इसके पश्चात दोपहर में आसमान में धूप खिली रही. वहीं शुक्रवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा. (नीचे भी पढ़ें)
अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान- वहीं पूर्वानुमान में यह बताया गया है कि 29 को राज्य में कहीं कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ तेज 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. 30 और 1 मई को राज्य के उत्तरी तथा निकटवर्ती मध्य जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है. इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया. 2 मई को कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर चलेगी. 3 को भी आसमान में बादल छाये रहेंगे.











