जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो दंगा के आरोपी कांग्रेस के नेता आफताब सिद्दीकी जेल से छूट कर घर पहुंच गए हैं. वह जेल से रिहा होकर शुक्रवार को घर पहुंचे. इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अभी वह कुछ दिनों तक राजनीति से दूर रहेंगे. घर परिवार को समय देंगे. उन्होंने कहा कि जेल में उन्हें काफी कुछ एहसास हुआ. बहुत सारी चीजों की समझ आई. दुनिया में अगर कहीं जहन्नाम है तो वह जेल है. उन्होंने कहा कि जेल में उन्हें काफी लोगों की मदद भी की है. आफताब सिद्दीकी ने कहा कि जेल में उन्हें घर, परिवार, बच्चों और दोस्तों की याद आती थी.(नीचे भी पढ़े)
पूरा रमजान जेल में था. ईद जैसा बड़ा त्यौहार जेल में बीत गया. उन्होंने कहा कि वह जेल से छूट कर आज आए हैं. आज उनके घर में ईद है. वह घर में ईद का पर्व धूमधाम से मनाएंगे. इसके बाद अभी वह राजनीति से दूर रहेंगे. उन्होंने कहा कि उन्हें उस केस में जेल भेजा गया, जिसमें उनका वारंट भी नहीं था. बाद में प्रोडक्शन हुआ. आफताब सिद्दीकी ने कहा कि उन्हें किसी से कोई गिला शिकवा नहीं है. ना पुलिस से कोई शिकवा है ना किसी और से.











