गालूडीह: महुलिया पंचायत अंतर्गत ऊपरडांगा में चल रहे 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का शुक्रवार को समापन हुआ. संकीर्तन के अंतिम दिन विधायक रामदास सोरेन शामिल होकर पूजा अर्चना कर क्षेत्र एवं गांव की सुख समृद्धि की कामना की. विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि अखंड हरि कीर्तन के आयोजन से लोगों में आस्था बढ़ती है. इतना ही नहीं लोगों के मन को शांति भी मिलती है. उन्होंने कहा कि अखंड हरि कीर्तन होने से अध्यात्मिक चेतना भी जगती है.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर अखंड हरिनाम संकीर्तन कमेटी के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से छह टीमों को आमंत्रित किया गया था. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, वकील हेम्ब्रम, निर्मल चक्रवर्ती, अशोक महतो, देवलाल महतो, सतीश सीट, समीर मुर्मू, ज्योतिला गिरि, सोमनाथ मंडल, बुलेट महतो, रतन गिरि एवं ग्रामीण उपस्थित थे.











