जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित उत्कल समाज परिसर में शुक्रवार को उत्कल गौरव मधुसूदन दास की 175वीं जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर परिसर में स्थापित मधुसूदन दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी, जबकि उपस्थित सदस्यों एवं स्कूली बच्चों को एक परिचर्चा के जरिये उत्कल गौरव मधुसूदन दास के पूरे जीवन एवं दर्शन की जानकारी दी गयी. (नीचे भी पढ़ें)

स्वर्गीय मधुसूदन दास जी का जन्म 28 अप्रैल 1848 को ओड़िशा के कटक जिलांतर्गत एक छोटे से गांव सत्यभामापुर में माता पार्वती देवी व पिता चौधरी रघुनाथ दास के घर जन्मे बालक ने आगे चलकर ओड़िशा राज्य के गठन में महती भूमिका निभाई. उन्होंने अपनी पढ़ाई कटक के प्रतिष्ठित रेवेंसा कॉलेज से इंटरमीडिएट करने के बाद कोलकाता विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन एवं मास्टर्स डिग्री हासिल की. वे प्रथम व्यक्ति थे जिन्हें ओड़िशा में सर्वप्रथम यह डिग्री प्राप्त की थी.(नीचे भी पढ़ें)

आज जयंती समारोह में समाज के अध्यक्ष अनंत नारायण पाढी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सामंत, महासचिव प्रदीप कुमार जेना, सचिव सुशील कुमार बिस्वाल, शैलेंद्र प्रसाद लेंका, कोषाध्यक्ष अजय कुमार जैन, कार्यकारी सदस्य श्याम सुंदर बारिक, मनोरंजन गौड, प्रदीप कुमार नायक, अमर सामल मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अल्का नंद मिश्र, उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवनी कुमार दत्त, मिनर्वा साहू, त्रिलोचन गोप, तृप्तिरानी बेरा, सागरिका बेहुरा, छोटी कुमारी, निक्की कुमारी, गायत्री बेहरा, सुनीता राउत, शुभश्री साहू, अंजू बाला, भुवनेश्वर राय, सत्यजीत दास, सुमन रानी, आदि उपस्थित रहे.











