घाटशिला: मुसाबनी प्रखंड के बेनाशोल पंचायत के बलियाडीह टोला निवासी अजीत लोहार व भागो सोरेन कि आंखों की रोशनी सालों पहले चली गईं, जिसके बाद से वे देख पाने में असमर्थ थे.उनके परिवार ने समाजसेवी लिटा राम मुर्मू से संपर्क कर समस्या बताई. लिटा राम मुर्मू ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी को इस बात की सूचना दी. जिसके बाद आज पंचायत के दौरा करने के क्रम में श्री षाड़ंगी ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी. साथ ही साथ उन्होंने दोनों दृष्टिहीन दिव्यांगों को वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से स्मार्ट स्टिक मुहैया कराया.(नीचे भी पढ़े)
स्मार्ट स्टिक मिलने से अब उनका जीवन आसान बनेगा. इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी. दोनों ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन और वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में संस्था ने उनकी परेशानी समझकर मदद की. इसे भूला नहीं जा सकता है. मौके पर प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम, समाजसेवी भुकतु मार्डी, लिटा राम मुर्मू , दुला राम टुडू, हीरा सिंह, आजाद बेरा, अजय राज, सूरज, अनिल, पंचानन सोरेन, बंधा हांसदा, सोमाय सोरेन, पोदा सोरेन, पेटो सोरेन समेत अन्य उपस्थित थे.











