जमशेदपुर: बादशाह अब्दुर रहीम शाह उर्फ चुनाशाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह का 54 वां सालाना उर्स शरीफ 9 से 12 मई को बिष्टुपुर स्थित उनके दरगाह पर धूमधाम से मनाया जायेगा. इसकी जानकारी दरगाह कमेटी हजरत चुनाशाह बाबा बिष्टुपुर के सचिव हाजी एसएम कुतुबुद्दीन ने दी. उन्होंने बताया 9 मई को उर्स मुबारक की शुरुआत सुबह 8 बजे से कुरानखानी से होगी. 10 मई को बाद नमाज ईशा रात तकरीर, 11 मई को सुबह 10 बजे चादर व संदल गस्त, दोपहर 1.20 बजे चादरपोशी, 2 बजे से लंगरे आम और रात 9 बजे से महफिले शमां (कव्वाली) होगी.(नीचे भी पढ़े)
12 मई जुम्मा को 2 बजे दिन से लंगरे आम और 9 बजे रात में महफिले शमां का आयोजन किया जाएगा.तकरीर में मौलाना कुतुबउद्दीन रिजवी, रांची, मौलाना हफीजुद्दीन खतीब, बिष्टुपुर मस्जिद, मौलाना मोहम्मद इजहार अहमद खतीब व इमाम, बिष्टुपुर जामा मस्जिद, हाफीज व कारी मौलाना मोहम्मद कलीम कैसर जुगसलाई , जम जम फतेहपुरी, रामगढ़, कारी व मौलाना इसहाक अंजुम और कारी इबरार कैसर, औरंगाबादी शामिल होंगे.











