जमशेदपुर: जमशेदपुर महानगर आम आदमी पार्टी की टीम ने नामदा बस्ती में आम जनता सभा का आयोजन किया. इसका नेतृत्व पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने किया.इस सभा का मुख्य उद्देश्य बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, और भ्रष्ट्राचार के खिलाफ जनता के साथ सीधे संवाद था.इसमें नामदा बस्ती के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और मौजूद सरकार के प्रति अपनी नाराज़गी दिखाई. सभी ने मौजूदा सरकार को जुमला बाज बताया और आनेवाला समय में आम आदमी पार्टी को ही भविष्य का पार्टी बताया.(नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर कोषाध्यक्ष केके देशमुख,महानगर सह सचिव देवेंद्र नाथ बनर्जी, महानगर सह सचिव हरजिंदर सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष शम्भू नाथ चौबे, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, कश्मीरा सिंह, मणि यादव, अजीत आढवाल और बहुत सारे कार्यकर्ता मौजूद थे.











