
जमशेदपुर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया है. कुल 87.33 फीसदी विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा में पास हुए हैं. विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर विजिट कर देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी.
लड़कियों ने मारी बाजी : जारी रिजल्ट में कुल 87.33 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं. यह पिछले वर्ष से 5 प्रतिशत कम है. त्रिवेन्द्रम जोन ने 99.91 प्रतिशत के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है. बता दें कि लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा है. छात्राओं का रिजल्ट छात्रों से 6 फीसदी बेहतर रहा है. लड़कों का रिजल्ट जहां 84.67 प्रतिशत रहा है, वहीं लड़कियों का रिजल्ट 90.68 प्रतिशत है.



