
रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के सोनुआ रोड के दिगी लोटा डाउन में सोना-चांदी कारोबारी मुखो साहू से 6 किलो चांदी और 30 ग्राम सोना और नकद 25 हजार की लूट हुई है. उन्होंने पुलिस को बताया कि दो बाइक सवार अपराधी चलती बाइक की चाबी को मोड़ दिया. इससे मुखों साहू घटनास्थल पर ही गिर गए. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर पुरानी बस्ती के सोना चांदी कारोबारी मुखो साहू प्रत्येक गुरुवार को सोनुआ बी बाजार जाते हैं और बाइक से ही वापस आते हैं. कल भी यानी गुरुवार को भी सोनुआ में सप्ताहिक बाजार से अपना कारोबार समाप्त होने के बाद वे अपना घर लौट रहे थे. इसी क्रम में दिगिलोटा डाउन में चलती बाइक में ही अपराधियों ने बाइक की चाबी को मोड़ दिया जिसमें गाड़ी बंद हो गई और साहू गिर पड़े. जिसमे वे घायल भी हो गए. इस क्रम में बाइक में एक बैग टंगा था जिसे अपराधियों ने छीन लिया. वही पॉकेट से मोबाइल और नकद राशि लेकर भाग गए. इसके बाद वे किसी अन्य की मोबाइल से घर वाले को इसकी सूचना दिए. उसके बाद बेटा घटना स्थल पहुंचा. वहां से वे सोनूआ थाना गए जहां पर शिकायत दर्ज की गई. सोनुआ थाना में मामला दर्ज है. पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है.



