जमशेदपुर : कोल्हान के वस्त्र विक्रेताओं के प्रतिनिधि संगठन जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को अध्यक्ष अनिल मोदी के नेतृत्व में कांड्रा का दौरा किया. इस दौरान दल ने पीड़ित व्यापारी दुर्गा अग्रवाल से मुलाक़ात कर घटना की जानकारी ली. दुर्गा अग्रवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके बेटे से फ़ोन पर किसी अपराधी नें 20 लाख रुपये की मांग की थी, जिसकी शिकायत जिसकी लिखित सूचना उन्होनें जिला प्रशासन को दे दी थी. (नीचे भी पढ़ें)

कल शाम कुछ अपराधी उनकी दुकान में अचानक घुस आये एवं फायरिंग शुरू कर दी. जिससे दुकान में सामान ले रहा एक ग्राहक घायल हो गया. उन्होंने बताया कि कांड्रा के इतिहास में यह पहली बार है कि सरे शाम गोली चली हो. दल को स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि इस घटना से कांड्रा में दशहत का माहौल है. क्षेत्र के नागरिक भयाक्रांत एवं दशहत में हैं. इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने कांड्रा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. ज्ञापन के माध्यम से अनिल मोदी ने कहा कि सरेशाम भीड़ भाड़ के बीच अपराधियों का गोली चलाना उनके बढ़ते दुस्साहस का प्रतीक है. (नीचे भी पढ़ें)
इससे साफ है कि अपराधियों पर से पुलिस का ख़ौफ़ कम हो रहा है. यह व्यापारीयों के साथ साथ जिला प्रशासन के लिए भी चुनोती है. उन्होंने कहा कि यदि पुलिस रंगदारी के फ़ोन पर गंभीरता से कार्रवाई करती तो शायद यह नौबत नहीं आती. उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए वरना व्यापारी सड़क पर उतर कर आंदोलन को बाध्य होंगे. थाना प्रभारी ने सबकी बातें सुनने के पश्चात आश्वस्त किया कि पुलिस अपना काम कर रही है, किसी भी नागरिक को डरने की आवश्यकता नहीं है।पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयासरत है।प्रतिनिधिमंडल में अनिल मोदी ,नवल किशोर बरनवाल,रितेश मित्तल,अशोक सारस्वत,महेश सरायवाला,प्रदीप चौधरी, संदीप गर्ग,बासु गढ़वाल,परमानंद पसारी, संजय शर्मा,बिकास रुंगटा,एवं अन्य शामिल थे.



