जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर पुलिस ने चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से कांसा और पीतल का काफी संख्या में बर्तन बरामद किया है. बताया जाता है कि ये लोग विभिन्न स्थानों से कांसा और पितल के बर्तन की चोरी करते थे और उसको बाद में बेचते थे. इसके बाद बिरसानगर थाना प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापामारी की. छापामारी में पुलिस ने बिरसानगर जोन नंबर 5 में छापामारी की, जहां से चोरी के माल के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
गिरफ्तार लोगों में बिरसानगर सरिता अपार्टमेंट के पास जोन नंबर 6 निवासी राहुल मुखी उर्फ छोटका मुखी, बागबेड़ा निवासी मुखिया शर्मा, बिरसानगर काली मंदिर के पास रहने वाला जोन नंबर 5 निवासी अजय मुखी उर्फ गेंडा और बिरसानगर तमाड़िया स्कूल के पास रहने वाले जोन नंबर 6 निवासी अभिषेक तिर्की उर्फ चिकेन शामिल है. राहुल मुखी के खिलाफ सिदगोड़ा थाना में दो मामला पहले से ही दर्ज है. इन लोगों ने बताया कि वे लोग विभिन्न इलाकों से घरों से बर्तन की चोरी करते थे. वे लोग नशे के आदि है और नशा के लिए चोरी किया करते थे.














