जमशेदपुर: गुरूवार को मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्धारा इस भीषण गर्मी में अपना सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए साकची राम लीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर के पास लगभग 800 से अधिक लोगों के बीच ठंडा शरबत एवं अंकुरित चना का वितरण किया गया. उषा चौधरी एवं राखी अग्रवाल के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ.(नीचे भी पढ़े)
मौके पर जन सेवा सायिंजिका, पिंकी छावछरिया ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए शाखा द्वारा लोगों के बीच जन सेवा का कार्यक्रम आगे भी आयोजित होता रहेगा. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा सचिव कविता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, ममता अग्रवाल, पायल अग्रवाल, शकुन मोदी, सीमा अग्रवाल, संगीता मोदी, सीमा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल एवं निकिता जवानपुरिया, निशा सिंघल आदि का योगदान रहा.














