जमशेदपुर : कागलनगर सोसाइटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निरंजन पांडेय का हिन्द क्लब के सदस्यों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सामाजिक सरोकारों, जनहित में किए गए कार्यों तथा समाज के प्रति उनके समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की. हिन्द क्लब के सदस्यों ने कहा कि निरंजन पांडेय हमेशा सामाजिक मुद्दों एवं जनहित से जुड़े विषयों के प्रति संवेदनशील रहे हैं. सोसाइटी के अध्यक्ष के रूप में उनका निर्वाचन समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सेवा भावना का सम्मान है. सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र की समस्याओं, नागरिक सुविधाओं एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों को नई दिशा मिलेगी और समाजहित में सार्थक पहल निरंतर जारी रहेगी. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर हिन्द क्लब के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नन्दजी प्रसाद ने भी निरंजन पांडेय को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन और जनहित में निरंतर सक्रियता ही एक सशक्त समाज की पहचान है. उन्होंने उनके आगामी कार्यकाल के सफल, सार्थक एवं जनहितकारी होने की कामना की. अभिनंदन समारोह में हिन्द क्लब के सचिव वर्मा प्रसाद, ज्योति दुबे, बलबीर पांडेय, राजू सिंह, जितेंद्र प्रसाद, रमाकांत ,प्रेम राव, सुधीर कुमार, रोहित कुमार, प्रवीण, अनिमेष प्रामाणिक, अनमोल जायवाल,सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे. हिन्द क्लब परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री निरंजन पांडेय अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने, जनसमस्याओं के समाधान तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.















