जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की प्रमुख यजमानी में आयोजित श्री रामार्चा पूजा महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गई. बारिश के बावजूद दोपहर 12 बजे से भक्तों की भीड़ प्रसाद के लिए उमड़ पड़ी. लगभग 50 हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. प्रसाद में मुख्य रूप से हाथी कान पूरी, सब्ज़ी, चटनी, बुनिया और लड्डू शामिल थे. प्रसाद वितरण का शुभारंभ सरयू राय ने खुद अपने हाथों से किया. वह अत्यंत विनम्र भाव से प्रसाद बांटते दिखे. हाथी कान पूड़ी बनाने के लिए शाहाबाद से खास तौर पर कारीगर बुलाये गए थे. (नीचे भी पढ़े)

इनके हाथों की बनी पुड़ियां खाकर लोग स्वाद की तारीफ करते सुनते गए. पूजा का यह 26वां साल था. इस साल सांसद विद्युतवरण महतो, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डा एसएन पाठक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सिद्धिनाथ सिंह, विधायक समीर मोहंती, विधायक मंगल कालिंदी, कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो अंजिला गुप्ता, पूर्व सांसद सुमन महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, बड़कुंवर गगराई, जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र तिवारी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह, खादी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जयनंदू, खादी ग्राम बोर्ड के पूर्व सदस्य मनोज सिंह, लक्ष्मण टुडू, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंह, झामुमो जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, झामुमो के केंद्रीय महासचिव मोहन कर्मकार, झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो, बबन राय, दुखनी सोरेन, सिद्धनाथ, रविंदर, मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय, मजदूर नेता रघुनाथ पांडेय, रजत सिंह, मुकेश मित्तल, पंकज सिंह, श्रीकांत सिंह, शशि भूषण प्रसाद, आरआर दुबे, जुगनू पांडे, परितोष सिंह, अविनाश अनुपम, अंजनी मिश्रा,मनीष सिंह, रवि महतो, चंदेश्वर खां, नट्टू झा, रवि सिंह चंदेल, राजेश सिंह राजू, करण सिंह, कुसुम पूर्ती समेत सैकड़ों विशिष्ट और हजारों आम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. प्रसाद वितरण में स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के दोनों ट्रस्टी अशोक गोयल और आशुतोष राय की महती भूमिका रही. प्रसाद वितरण में झारखंड श्रीवारी सेवा दल की 55 महिलाएं और 15 पुरुष शामिल थे.















