• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 30, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur dc meeting – जमशेदपुर डीसी की पहल पर 6 दिवसीय प्रखंडवार मुखिया सम्मेलन शुरू, पहले दिन बोड़ाम व जमशेदपुर के प्रमुख तथा मुखियागण के साथ समाहरणालय में सम्मेलन आयोजित, जानिये कहां कब होगा मुखिया सम्मेलन

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : झारखंड सरकार द्वारा संचालित सभी विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने हेतु जमशेदपुर की उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय प्रखंडवार 6 दिवसीय प्रमुख एवं मुखियागणों का उनमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजना किया जा रहा है. इसी आलोक में 31 मई को बोड़ाम तथा जमशेदपुर प्रखंड के प्रमुख एवं मुखियागण समाहरणालय सभागार में आयोजित मुखिया सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए. सम्मेलन में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जब तक आपको सरकार की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नहीं होगी तब तक आप अपने स्तर से उनकी समीक्षा भी नहीं कर पाएंगे और ना हीं आमजनों को उन योजनाओं से अवगत करा पाएंगे. (नीचे भी पढ़ें)

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में आप सभी प्रमुख एवं मुखियागणों की महत्वपूर्ण भूमिका है. पदाधिकारियों के साथ-साथ आप सभी जन प्रतिनिधियों का भी संयुक्त दायित्व है कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के पास पहुंचे, आप भी लोसेवक हैं. आपका भी जनता के प्रति उतरदायित्व है. आप अपने पंचायत स्तर पर देखे कि आंगनबाड़ी ससमय खुल रहे हैं कि नहीं, सेविका सहायिका समय पर आ रही है कि नहीं, राशन दुकान समय पर खुल रहे है कि नहीं. प्रमुख एवं मुखियागणों को संबोधित करते हुए निदेशक एनईपी ने कहा कि पंचायत स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ साथ जनता को कल्याणकारी योजनाओं से अच्छादित करना भी आपका दायित्व है. (नीचे भी पढ़ें)

निदेशक डीआरडीए ने कहा कि पूर्व में भी इस तरह का उनमुखीकरण कार्यक्रम किया गया था, किन्तु अपेक्षित परिणाम नहीं आने के कारण पुन: इस तरह का उनमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में जिला के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करायी जा रही है यथा-मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, पेयजल एवम स्वछता विभाग, बिरसा हरित ग्राम योजना, फूलो झानो आशीर्वाद योजना, मत्स्य पालन, किसान क्रेडिट कार्ड, मनरेगा, श्रमाधान, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, सहकारिता विभाग, ऊर्जा विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, उद्यान विभाग आदि से संबंधित विभाग के पदाधिकारी के द्वारा विस्तार पूर्वक बताया गया. (नीचे भी पढ़ें)

साथ ही मुखियागण द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का भी संतोषजनक उत्तर उपलब्ध कराया गया. इसी क्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा सभी मुखियागण को प्राथमिकता के आधार पर पंचायत अन्तर्गत सभी खराब पड़े जलमीनार की मरम्मती करने एवं ऑगनबाड़ी/स्कूल आदि में पेयजल की व्यवस्था करने, पंचायत में प्राप्त 15वें वित्त की राशि को नियमानुसार शत प्रतिशत व्यय करने एवं जीपीडीपी अन्तर्गत 2023-24 की योजनाओं को ससमय पोर्टल पर अपलोड करवाने हेतु निदेश भी दिया गया. बैठक में डायरेक्टर डीआरडीए, डायरेक्टर एनईपी., जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता- बिजली विभाग/पेयजल एवं स्वच्छता, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला सहकारिता पदाधिकारी आदि उपस्थित हुए.
प्रखंडवार कार्यक्रम इस प्रकार है :-
पोटका एवं पटमदा-2 जून
घाटशिला एवं धालभूमगढ़-5 जून
मुसाबनी एवं डुमरिया-7 जून
बहरागोड़ा-9 जून
चाकुलिया एवं गुड़ाबान्दा-12 जून

Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur thunderstroke- बोड़ाम में वज्रपात की चपेट मे आने से दो युवक झुलसे, एमजीएम में भर्ती
खबर

jamshedpur thunderstroke- बोड़ाम में वज्रपात की चपेट मे आने से दो युवक झुलसे, एमजीएम में भर्ती

August 30, 2026
Jamshedpur mla meets youth on  hunger strike : विधायक पूर्णिमा साहू ने गोलमुरी में भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं से की मुलाकात, डीसी व ट्रैफिक डीएसपी से बात कर रोड पर लगवाए बैरिकेड्स, जन सुरक्षा के लिए रोड डिवाइडर बनवाने का किया आग्रह
खबर

Jamshedpur mla meets youth on  hunger strike : विधायक पूर्णिमा साहू ने गोलमुरी में भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं से की मुलाकात, डीसी व ट्रैफिक डीएसपी से बात कर रोड पर लगवाए बैरिकेड्स, जन सुरक्षा के लिए रोड डिवाइडर बनवाने का किया आग्रह

August 30, 2026
jharkhand bjp- कांग्रेस ने आदिवासियों के साथ हमेशा किया छल, मिशनरी ने निभाई सहयोगी की भूमिका : बाबूलाल मरांडी, झारखंड की बदलती डेमोग्राफी पर भाजपा ने जताई चिंता, कहा- आदिवासियों की घट रही आबादी, बदलती डेमोग्राफी पर कांग्रेस, मिशनरी और हेमंत सरकार की चुप्पी घातक
खबर

jharkhand bjp- कांग्रेस ने आदिवासियों के साथ हमेशा किया छल, मिशनरी ने निभाई सहयोगी की भूमिका : बाबूलाल मरांडी, झारखंड की बदलती डेमोग्राफी पर भाजपा ने जताई चिंता, कहा- आदिवासियों की घट रही आबादी, बदलती डेमोग्राफी पर कांग्रेस, मिशनरी और हेमंत सरकार की चुप्पी घातक

August 30, 2026
Next Post

Jamshedpur mym surabhi shakha : मारवाड़ी युवा मंच की स्टील सिटी सुरभि शाखा ने एक दिन में 5 अमृत धारा का किया लोकार्पण, एक दिन में 5 अमृत धारा लगानेवाली शायद देश की पहली शाखा बनी

jamshedpur crime- आजादनगर पुलिस ने गोवंश तस्करी के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Jamshedpur dc action - जमशेदपुर डीसी की कार्रवाई, स्वास्थ्य समिति की बैठक में गायब अधिकारियों का वेतन काटा, शो कॉज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Jamshedpur suicide : सीतारामडेरा में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रक्षाबंधन के लिए तीन दिन पहले ही ओडिशा से लौटा था घर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News