जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच की स्टील सिटी शाखा की ओर से बुधवार को एक दिन में 5 स्थायी अमृतधारा का शुभारभ किया गया. इसके साथ ही शाखा में कुल स्थायी अमृतधारा की संख्या 26 हो गई. शाखा अध्यक्ष निशा सिंघल ने बताया की अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच मई महीने को अमृतधारा विस्तार माह के रूप में मना रहा है और पूरे राष्ट्र में विभिन्न शाखाओं द्वारा स्थायी अमृतधारा विस्तार का कार्य किया जा रहा है. इसी क्रम में सुरभि शाखा ने आज एक नया कीर्तिमान बनाते हुए , राष्ट्र की पहली शाखा बनी जिसने एक दिन में 5 स्थायी अमृतधारा का लोकार्पण किया किया. (नीचे भी पढ़ें)

शाखा सचिव कविता अग्रवाल ने बताया कि ये अमृतधारा साक्ची शीतला मंदिर में स्व अशोक अग्रवाल की स्मृति में उनके अनुज कमल अग्रवाल एवं संघी परिवार के सौजन्य से, जुबिली पार्क के पास स्व अशोक अग्रवाल की स्मृति में उनके अनुज कमल अग्रवाल एवं संघी परिवार के सौजन्य से, नंद नगर राजकीय विद्यालय, भुइयांडीह में स्व रुक्मिणी देवी भोजनगर की स्मृति में उनके परिवार के आदित्य एवं विशाल भोजनगर के सौजन्य से, बिष्टुपुर सत्यनारायण मंदिर में स्व गिरधारीलाल देबुका की स्मृति में विनोद देबुका एवं संजय देबुका के सौजन्य से, सदर अस्पताल, खासमहल में स्व भैरव दत्त खेतान एवं कमला देवी खेतान की स्मृति में सुनील – विनीता खेतान परिवार (कोलकाता) के सौजन्य से स्थापित किये गये, जिन्हें पेयजल की सुविधा के लिए उपलब्ध कराया गया.(नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर समाजसेवी संतोष अग्रवाल, ओमप्रकाश रिंगसया, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मंडलीय सहायक मंत्री अंकिता लोधा, पवन अग्रवाल, लिप्पू शर्मा, कमल अग्रवाल, संजय देबुका, अरुण बाकरेवाल, सुमन अग्रवाल,गोल्डी अग्रवाल,महावीर मोदी, सुशील अग्रवाल, कमल सिंघल एवं सांवरमल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे.(नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर समाजसेवी श्री संतोष अग्रवाल जी ओमप्रकाश रिंगसया जी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका जी , श्री पवन अग्रवाल जी, लिप्पू शर्मा जी , कमल अग्रवाल जी, संजय देबूका जी, अरुण बाकरेवाल जी, सुमन अग्रवाल जी ,गोल्डी अग्रवाल ,महावीर मोदी जी ,सुशील अग्रवाल जी ,कमल सिंघल जी, एवं सावरमल अग्रवाल जी उपस्थित थे.



