जमशेदपुर: जमशेदपुर के उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को सीतारामडेरा सोनारी, सुंदरनगर और जुगसलाई इलाके में छापामारी की है. सीतारामडेरा के छाया नगर, चंडीनगर और निर्मल नगर इलाके में छापामारी की गई है. सोनारी के खूंटाडीह में, सुंदरनगर के गोड़ाडीह में और जुगसलाई थाना क्षेत्र के जुगसलाई बस्ती में छापामारी की गयी.(नीचे भी पढ़े)
इन छापामारी में 180 लीटर अवैध महुआ शराब, 14. 25 लीटर किंग्स गोल्ड व्हिस्की व ब्लैक हॉर्स व्हिस्की और एक स्कूटी बरामद की गई है. इस स्कूटी के जरिए अवैध शराब की तस्करी हो रही थी. उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया इस मामले में छापामारी के दौरान अवैध शराब बेच रहे लोग फरार हो गए. उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.



