घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के पावड़ा गांव निवासी माणिक सीट की 14 वर्षीय लड़की ने सोमवार को घर में फांसी लगाकर आत्मत्या कर ली. परिवार वालों ने आनन-फानन में उसे अनुमंडल अस्पताल ले गए. हालांकि चिकित्सकों ने उससे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी देते हुए मृतिका के पिता माणिक सीट ने बताया की वह घाटशिला में टेलरिंग का काम करता है.(नीचे भी पढ़े)
बड़ा बेटा एयरटेल ऑफिस में काम करता है. मौके पर घाटशिला पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली. फांसी क्यों लगाई है इस संबंध में परिवार के किसी भी सदस्य को कोई जानकारी नहीं है.











