गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ीसा पंचायत के खड़ियाडीह गांव में सोमवार को भूमि संरक्षण विभाग से जीर्णोद्धार होने वाले तालाब का शिलान्यास घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने किया. जिसकी प्राक्कलित राशि 23 लाख 61 हजार है. जीर्णोद्धार का कार्य लाभुक समिति के माध्यम से होगा. जिसका अध्यक्ष हाराधन महतो और सचिव कृष्ण चंद्र महतो है.(नीचे भी पढे)
मौके पर विभाग के फील्ड ऑफिसर संजय सिंह झामुमो नेता कालीपदो, वकील हेंब्रम, रतन महतो, सोनाराम सोरेन, करुणाकर महतो, मंटू महतो, देवलाल महतो, बादल किस्कू, शिपु शर्मा, अशोक महतो, भादो हांसदा, सुनील मार्डी, निर्मल चक्रवर्ती, दुर्गा चरण मुर्मू, मुखिया मंगल सिंह, निखिल महतो, नीलकांत महतो, ध्यानचंद सोरेन, सुशांत पात्र, अबनी महतो, सुबोध महतो एवं ग्रामीण उपस्थित थे.











