बहरागोड़ा: बहरागोड़ा थाना अंतर्गत डाबरा के पास एनएच पर कोलकाता की ओर जा रही कार संख्या जेएच 01 सीडी 7258 सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई. इस दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई है. वही कार में सवार अमित कुमार (40), धर्मेन्द्र शर्मा (45) और भवेश माईति गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों घायलों को उपचार के लिए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया.(नीचे भी पढ़े)
मिली जानकारी के अनुसार घायल तीनों व्यक्ति रांची से कार पर सवार होकर कोलकाता जा रहें थे. बहरागोड़ा के पास अचानक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई और तीनों लोग घायल हो गए हैं. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली और शव को कब्जे में कर लिया है.











