चाईबासा : चाईबासा के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के मारादिरी गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने दो आइइडी बरामद किया है. एक आइइडी 8 किलोग्राम तो वहीं दूसरा आइइडी 5 किलोग्राम का है. सुरक्षा की दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्ते ने दोनों आइइडी को नष्ट कर दिया. इसकी जानकारी एसपी आशुतोष शेखर ने दी है. सुरक्षाबलों को लक्षित करने के लिए नक्सलियों के द्वारा लगातार पूरे क्षेत्र में आइइडी, बूम्बी ट्रैप और अन्य जानलेवा ट्रैप लगाए जा रहे है. (नीचे भी पढ़ें)
इनसे मासूम ग्रामीणों की मौत हो रही है या फिर वे गंभीर रुप से घायल हो रहे हैं. बताते चले कि पिछले कुछ दिनों में नक्सलियों के कई शीर्ष कमांडरों ने आत्मसमर्पण किया है. जिससे नक्सलियों की स्थिति कमजोर हो रही है. इसके बाद से पूरे क्षेत्र में लगातार आइइडी जब्त किए जा रहे हैं.











