आदित्यपुर: थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर सोमवार को सुधा डेयरी के समीप देर शाम एक मैजिक यात्री वाहन का टायर फटने से वैन अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया. बताया जा रहा है कि एक यात्री की हालत गंभीर है.(नीचे भी पढ़े)

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला की ओर से आ रहे एक पिकअप वैन का सुधा डेयरी के समीप अचानक पिछला टायर फट गया जिससे यात्रियों से भरा पिकअप वैन पलट गया. जिससे उसपर सवार छह लोग घायल हो गए हैं. फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को जप्त कर लिया है. वही आगे की कार्रवाई में जुट गई है.











