जमशेदपुर : जमशेदपुर उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है. विभाग की टीम ने कोवाली थानांतर्गत ओड़िशा सीमा से सटे तिरिंग के बानाकाटा गांव में छापामारी कर एक मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. आबकारी अधिकारियों ने वहां से विदेशी शराब के रैपर, खाली बोतलें एवं अलग-अलग ब्रांड की शराब भी जब्त की है. टीम ने इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
बताते हैं कि जिला आबकारी विभाग की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के कोवाली थानांतर्गत ओड़िशा सीमा से लगे तिरिंग के बानाकाटा गांव में औचक छापामारी की. छापामारी के दौरान आबकारी टीम ने वहां से कई ब्रांड की शराब के रैपर, शराब की खाली बोतलें एवं कई ब्रांडों की विदेशी शराब भी बरामद की. टीम ने इस दौरान वहां से एक व्यक्ति को हिरासत में भी ले लिय़ा, जिसे बाद में कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. विभाग की इस औचक कार्रवाई को लेकर शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.











