
जमशेदपुर : दक्षिण मध्य छोटा गोविंदपुर के पंचायत समिति सदस्य सतवीर सिंह बग्गा की अनुशंसा से अनंत नगर छोटा गोविंदपुर में 4 लाख 26 हजार की लागत से 350 फीट पेवर्स ब्लॉक से पथ निर्माण के कार्य का शिलान्यास किया गया. शिलान्यास जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह, मुखिया गिरिबाला लोहरा, पंचायत समिति सदस्य सतवीर सिंह बग्गा, उप मुखिया विभा सिंह, वार्ड सदस्य चंचल चौधरी, पूर्व मुखिया शिवलाल लोहरा, माधुरी देवी सहित क्षेत्र के सम्मानित जनता की उपस्थिति में संपन्न हुआ.











