
जमशेदपुर : योगी यूथ बिग्रेड झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष समरेश सिंह के नेतृत्व में सोमवार को उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ का 51 वां जन्मोत्सव बाराद्वारी आशीर्वाद भवन (वृद्धाश्रम) में वृद्धजनों के बीच केक काटकर एवं उनके सुबह का नास्ता, ग्लूकोस, केला, सेव, केक आदि का वितरण कर एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अमरुद का पौधा रोपण कर धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष समरेश सिंह ने कहा कि योगी के आदर्शो से प्रभावित होकर राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय की सेवा के लिए पिछले तीन वर्षो से योगी यूथ ब्रिगेड निरंतर कई सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम करती आ रहीं है जिसे आने वाले दिनों में और तेज किया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)

योगी यूथ ब्रिगेड भारत के हिन्दू राष्ट्र घोषित किये जाने के मांग का पुरजोर समर्थन करते हुए इसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलायेगा. मौके पर विधायक सरयू राय एवं शिव शंकर सिंह ने योगी यूथ ब्रिगेड के द्वारा किये जा रहें कार्यों की सराहना की एवं हर समय साथ रहने का भरोसा भी दिया. कार्यक्रम के अंत में विधायक सरयू राय एवं शिव शंकर सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव शंकर सिंह, हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह, टाटा बलुस्कोप यूनियन के महामंत्री संजय सिंह, टाटा कैपल यूनियन के उपाध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह, राजेश सिंह, अमरेश सिंह, देवांशु शेखर, प्रशांत बाजपेयी, विवेक प्रसाद, श्रीकांत सिंह, अभिषेक सिंह, रौनक सिसोदिया, रंजन सिंह, विशाल सिंह, पुरषोत्तम सिंह, पवन सिंह, चंद्रशेखर सिंह, हन्नी परिहार, बिनय सिंह, मनीष सिंह, बरुण सिंह, प्रियांशु सिंह आदि उपस्थित थे.











