पलामू : पलामू में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की 12 सदस्यी टीम ने नक्सलियों के ठिकाने पर बुधवार को छापेमारी की. नक्सली अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के घर में दस्तावेजों की जांच की जा रही है. बताते चले कि नक्सली संगठन में अभिजीत यादव जोनल कमांडर और प्रसाद यादव सब जोनल कमांडर के रुप में काम करता था. अभिजीत यादव का घर पलामू जिले के छतरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बंधुडीह गांव और प्रसाद का घर बगैया गांव में है. (नीचे भी पढ़ें)
बिहार के औरंगाबाद में 2015-16 में बड़ी नक्सली घटना घटी थी, जिसमें 10 जवान शहीद हो गए थे. बिहार एनआइए की टीम इसी मामले में जांच करने के लिए पलामू आई है. दोनों ही नक्सलियों को 5 महीने पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है. एसटीएफ ने अभिजीत यादव को और पलामू पुलिस ने प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया था. इससे पहले अभिजीत के खिलाफ इडी ने कार्रवाई की थी और मनी लांड्रिंग मामले में इडी करोड़ों की जब्ती भी कर चुकी है.











