चाकुलिया: झारखंड अधिविध् परिषद( जैक) की दसवीं की परीक्षा में जिले की चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के जयनगर निवासी स्व सनातन मांडी की पुत्री बासंती मांडी जिसने माता पिता की मृत्यु के बाद अत्यंत गरीबी में पल कर दसवीं परीक्षा में 81 प्रतिशत से प्रथम स्थान प्राप्त की है. आज पूर्व विधायक सह झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने जयनगर स्थित आवास पर जाकर उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर उन्हें पगडी पहनाकर सम्मानित किया. कुणाल षाडंगी के आग्रह पर प्रतिभाशाली छात्रा को लीली फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से उनकी इंटरमीडिएट की पढाई के दौरान 1000 रूपये प्रति माह की छात्रवृत्ति दी जाएगी. इंटर में अच्छा प्रदर्शन करने पर स्नातक की पढाई के लिए भी प्रति माह 2000/- की छात्रवृति दी जाएगी और बर्तमान में बिजली की अत्यंत दयनीय स्थिति को देखते हुए बासंती को सोलर लाईट सेट भी दिया गया ताकि बिजली की आंख मिचौली के बीच में भी इनकी पढाई जारी रहे.(नीचे भी पढ़े)
कुणाल षाडंगी ने कहा कि राज्य विशेषकर बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि माता पिता के मृत्यु के बाद अत्यंत गरीब परिवार में पली-बढ़ी बासंती मांडी ने दसवीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. श्री षाडंगी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी प्रतिभाशाली होते हैं. अगर उन्हें अवसर दिया जाए तो वे समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि भविष्य में भी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हरसंभव सहायता जारी रहेगा. इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व मुखिया कन्हाईलाल मांडी, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, मिनाज अख्तर, अमल माहली, सुकांत नायक, उज्वल मंडल, भरत पात्र, लखींदर कपाट, प्रदीप गिरी, संजय ग्वाला, राम गोप, प्रधान मांडी, लिली फाउन्डेशन से बापीन चौधरी समेत अन्य उपस्थित थे।











