जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में मंच बनाने को लेकर पूर्व मुख्य मंत्री रघुवर दास और विधायक सरयू राय समर्थकों के बीच हुई मारपीट मामले में बुधवार को सरयू राय गुट के सुबोध श्रीवास्तव, राम नारायण शर्मा, अजय सिंह,चन्द्रशेखर राव, सुधीर सिंह,हरेराम सिंह और अमित पाठक कुल सात लोगों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर जमानत ली. इस मामले की सुनवाई जमशेदपुर कोर्ट के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सौदामनी सिंह की अदालत कर रही हैं. इन आरोपियों के खिलाफ जमानतीय धारा के तहत केस दर्ज हुआ था. (नीचे भी पढ़ें)
आरोपियों की ओर अधिवक्ता रंजनधारी सिंह पैरवी की. उल्लेखनीय है कि 29 अक्टूबर 2022 को छठ पूजा के दौरान सूर्य मंदिर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर रघुवर दास समर्थकों मंदिर परिसर में मंच का निर्माण कराया जा रहा था. वही सरयू राय समर्थक छठ पूजा का प्रसाद वितरण को लेकर दोनों पक्ष में हुई विवाद के मारपीट को लेकर दोनों पक्ष की ओर से सिदगोड़ा थाने में एक – दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया था. रघुवर दास गुट के खिलाफ गैर जमानतीय धारा के तहत पुलिस द्वारा आरोप पत्र दाखिल किए जाने से आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लिए जाने के विरोध में रिवीजन का मामला जमशेदपुर कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश सह जिलाजज अनिल कुमार मिश्रा-वन की अदालत में दाखिल किया गया हैं, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया हैं अब इस पर बहस बाकी हैं.











