जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह मेडिकल बस्ती में अंबे चरण मुखी के साथ मारपीट की गई. मारपीट करने के साथ ही उन्हें जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर गाली गलौज भी किया गया. इस मामले में अंबे चरण मुखी के आवेदन पर बुधवार को पुलिस ने बिलाल खान और जीशान खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. दोनों आरोपी धतकीडीह के रहने वाले हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.











