
कांड्रा : सरायकेला जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा- चौका मुख्य मार्ग पर गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा से 500 मीटर की दूरी पर स्थित रायपुर में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार पिलीद निवासी मंगल सिंह मुंडा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद दुर्घटना स्थल पर काफी संख्या में स्थानीय लोग और ग्रामीण जमा हो गए. तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस को दी गई. जिसके बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भेज दिया गया. पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है.












