
जमशेदपुर : टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का निदेशक नियुक्त किया गया है. भारत सरकार द्वारा यह नियुक्ति की गयी है. उनको अधिकारिकतौर पर दो साल के लिए यह नियुक्ति की गयी है. 3 मार्च 2020 के तिथि से उनकी यह नियुक्ति की गयी है. इससे पहले भी केंद्र सरकार की ओर से टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के तौर पर चार साल के लिए 4 मार्च 2016 से नियुक्त किया था. वर्तमान में रिजर्व बैंक के 15 निदेशक है, जिसमें एक गर्वनर और डिप्टी गर्वनर भी शामिल है. एन चंद्रशेखरन के साथ डायरेक्टर के पद पर डॉ अशोक गुलाटी, मनीष सभरवाल, दिलीप सांघवी, प्रसन्न मोहंती, सतीश काशीनाथ मराठे, सचिन चतुर्वेदी, रेवाथी अय्यर, स्वामीनाथन गुरुमूर्ति, देवाशीष पांडा और तरुण बजाज शामिल है.





