
सरायकेला : सरायकेला -खरसावां जिला के चांडिल थानान्तर्गत लुपुंगडीह में 30 वर्षीय भीम गोप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. वैसे परिजनों के अनुसार वह शराब पीने का आदि था और इसी दौरान नशे की हालत में उसने आत्महत्या कर ली है. उधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की तफ्तीश में जुटी गयी है. वैसे अबतक तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. नशे के कारण आत्महत्या की आशंका जतायी जा रही है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




