जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में शनिवार को बारिश का तत्कालिक चेतावनी जारी की गयी है. इस दौरान दुमका, पाकुड़, धनबाद, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावा, पश्चिम सिंहभूम जिले कुछ भागों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. तात्कालिक चेतावनी के मुताबिक अगले कुछ घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. (नीचे भी पढ़ें)
इससे पूर्व जमशेदपुर में सुबह से उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे. वहीं दोपहर बाद बारिश की उम्मीद है. इस दौरान मौसम विभाग रांची केंद्र के हेड सह साइंटिस्ट डॉ अभिषेक आनंद ने लोगों को सचेत रहने का अलर्ट जारी किया है. उन्होंने कहा कि खराब मौसम को देखते हुए लोग अपने घरों से नहीं निकले. वहीं बारिश या वज्रपात के वक्त लोग बिजली के खंभे या नीचे या पेड़ के नीचे रहने से बचे.



