घाटशिला : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में ‘हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2022 के परिणामस्वरूप छात्रों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया. इस ओलंपियाड में कक्षा एक से लेकर कक्षा दस तक के 180 छात्र प्रतिभागी रहे, जिनमें प्राइमरी की कक्षा तीन की छात्रा अगमप्रीत कौर ने क्षेत्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र एवं कांस्य पदक हासिल किया. साथ ही 23 छात्रों ने प्रथम स्थान स्वर्ण पदक, 11 छात्रों ने द्वितीय स्थान रजत पदक एवं 4 बच्चों ने तृतीय स्थान कांस्य पदक प्राप्त किये. प्रतियोगिता में उत्तीर्ण सभी प्रतिभागियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
प्रार्थना सभा में कक्षा नौवीं के सागर बिसई को प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) एवं मो शरफुद्दीन अली सलमी को द्वितीय स्थान (रजत पदक) से सम्मानित किया गया. इसके उपरांत हिंदी विभाग की अध्यक्षा संध्या मिश्रा, अन्विता श्रीवास्तव, सरिता मुदलियार, परमजीत कौर, स्वाति साव, त्रियोगी नारायण सिंह, मीना सिंह, रितु कर्मकार एवं शीला सिंह सभी शिक्षकों को विशिष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. साथ ही विद्यालय के प्रबंधक डॉ प्रसेनजीत कर्मकार ने प्राचार्य नीलकमल सिन्हा को प्रधानाचार्य पुरस्कार’ देकर सम्मानित किया गया. इस ओलंपियाड के संपूर्ण प्रभारी त्रियोगी नारायण सिंह एवं परमजीत कौर रहे.(नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर शैक्षणिक प्रभारी एसआर दत्ता, शिक्षक प्रभारी अनूप कुमार पटनायक, सह शैक्षणिक प्रभारी सास्वती राय पटनायक एवं उप-सह शैक्षणिक प्रभारी नीलिमा सरकार उपस्थित थे. विद्यालय प्रबंधक डॉ. प्रसेनजीत कर्मकार एवं प्राचार्य नीलकमल सिन्हा ने सभी को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं.



