रामगोपाल जेना, चक्रधरपुर: शनिवार देर रात को चक्रधरपुर प्रखंड के आसनतलिया गांव में जहरीला सांप डंसने से युवक(16) की स्थिति बिगड़ गई.रविवार की सुबह घायल युवक को इलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर
अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोइलकेरा प्रखंड के गुलरूवा गांव निवासी जॉर्ज हांसदा अपने दोस्त चक्रधरपुर प्रखंड के आराहागा गांव निवासी रोहित गोप के आसनतलिया गांव में एक कमरा किराए में लेकर रहते थे और साथ में पढ़ाई करते थे. शनिवार की रात भोजन करने के पश्चात दोनों दोस्त जमीन में बिस्तर लगा कर सो गए. इस दौरान जॉर्ज हांसदा के हाथ में जहरीला सांप ने डंस लिया और सांप चला गया.(नीचे भी पढ़े)

जॉर्ज हांसदा उठकर देखा तो उसे लगा कि कोई कीड़ा काटा होगा. जिसके बाद वह फिर से सो गया. सुबह जब इसकी स्थिति बिगड़ने लगी, तो उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया. लेकिन युवक की हालत गंभीर देखते हुए अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया. वही उनके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है.जहां सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता खबर पाते ही अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. श्री होता ने लोगो से अपील करते हुए कहा की यदि किसी प्रकार की जहरीला सांप बिच्छू काटता है तो उससे तत्काल अस्पताल लाएं.




