
जमशेदपुर : जमशेदपुर में वैसे तो अनलॉक चल रहा है. होटलों और रेस्टोरेंट का खाना खाने वालों को सिर्फ पार्सल ही मंगवाना है और कोरोना वायरस से बचना भी है. होटल और रेस्टोरेंट समेत तमाम जरूरी खाना पहुंचाने वाली एजेंसी स्वीगी के कर्मचारी हड़ताल पर चले गये है. हड़ताल पर गये कर्मचारियों का कहना है कि पहले उनको ज्यादा पैसा मिला करता था और अब उनके पैसे को घटा दिया गया है.
इससे उन लोगों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. खाना पहुंचाने वाली स्वीगी कंपनी प्रबंधन के खिलाफ इन लोगों ने नारेबाजी भी की और कहा कि वे लोग चाहते है कि उनका रेट सिर्फ बढ़ा दिया जाये क्योंकि उनको गाड़ी चलाने में तेल भी जलाना पड़ता है जबकि उनको खाने में भी दिक्कत हो जायेगी. इसको देखते हुए इन लोगों ने हड़ताल की है. वे लोग श्रम विभाग के कार्यालय भी गये थे, लेकिन रथ यात्रा की छुट्टी होने के कारण वार्ता नहीं हो पायी. अब फिर से वे लोग वार्ता के लिए बुधवार को श्रम विभाग के कार्यालय चले गये है. जमशेदपुर में हड़ताल होने के कारण लोगों को खाना नहीं पहुंच पा रही है.





