
सरायकेला : अंततः भारी दबाव के बीच सरायकेला पुलिस ने नाबालिग युवती के संदेहास्पद मौत की गुत्थी सुलझाते हुए मामले का खुलासा करते हुए मामले से जुड़े चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मामले की जानकारी देते हुए जिले के एसपी मोहम्मद अर्शी ने पुष्टि की है कि युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है. जिले के एसपी ने बताया कि युवती के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया उसके, जबकि दो युवक ऑब्जर्वर की भूमिका में स्कूल के छत और स्कूल के बाहर पहरा दे रहे थे. वहीं उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के बाद युवती आबरू बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी. जहां उसकी नदी के बहाव मे डूबने से मौत हो गई. आपको याद दिला दें कि बीते 17 जून को आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती की एक नाबालिग युवती रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गई थी, जिसका शव अर्धनग्न अवस्था में खरकई नदी से बरामद हुआ था. वहीं घटना के बाद से ही परिजन युवती के साथ अनहोनी की आशंका को लेकर स्थानीय थाना से युवती को ढूंढने की मांग कर रहे थे. हालांकि घटना के दिन ही युवती के कपड़े एक सरकारी स्कूल के खंडहरनुमा भवन में मिली थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया था, बावजूद पुलिस युवती को ढूंढ पाने में नाकाम रही थी. वही युवती का शव मिलने के बाद पुलिस ने बगैर परिजनों को शव दिखाए सीधे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. इसको लेकर बस्ती वासियों ने टाटा- कांड्रा- सरायकेला मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर जोरदार प्रदर्शन भी किया था. इस दौरान बस्ती वासियों ने सड़क पर आगजनी और गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की थी, और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल भी खड़े किए थे. इधर आज सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची थीं. जहां उन्होंने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया. वहीं पीड़ित परिवार से मिलने के बाद सांसद गीता कोड़ा आदित्यपुर थाना भी पहुंची और अधिकारियों को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया था. इधर जिला पुलिस कप्तान ने बताया कि मामला काफी संवेदनशील था, इसलिए तकनीकी रूप से काफी सावधानी बरतते हुए जांच शुरू की गयी. उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को पुख्ता सबूत के साथ गिरफ्तार करना जरूरी था. घटना के सम्बंध में उन्होंने बताया कि. युवती नदी की ओर जा रही थी. अचानक बारिश शुरू हो गया. जहां युवती बस्ती के ही खंडहरनुमा स्कूल में छिप गयी. जहां पहले से पांच युवक अजय प्रामाणिक, दुर्गा महतो, अभिजीत सिंह उर्फ बंटू सिंह, रोहित लोहार और अर्जुन लोहार मौजूद थे. इनमें से दुर्गा महतो, अभिजीत सिंह और रोहित लोहार ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जबकि अजय प्रामाणिक और अर्जुन लोहार निगरानी कर रहा था. वही एसपी ने बताया कि दोषियों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं सभी को सजा दिलाने में पर्याप्त हैं.




