
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के उलीडीह स्थित सरोजिनी अपार्टमेंट निवासी 18 वर्षीय युवती नेहा कर्मकार ने फ्लैट के पांचवे मंजिलनसे कूदकर जान देने की कोशिश की. उसको लोगों ने उठाकर टीएमएच ले जाकर भर्ती करा दिया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है. नेहा कर्मकार के बारे में बताया जाता है कि वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी. बताया जाता है कि मंगलवार की शाम को नेहा का अपने परिवार के लोगों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो गई. उसके बाद वह फ्लैट के पांचवें मंजिल पर गई और वहां से छलांग लगा दी फ्लैट के लोगों को जैसे ही आवाज सुनाई दी वैसे ही लोग उस ओर दौड़े और उस लड़की को उठाकर अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.






