घाटशिला: घाटशिला अंतर्गत हरिणदुगड़ी तारिणी मंदिर परिसर में मंगलवार को भक्ति भाव से मां विपदतारिणी की पूजा अर्चना की गई. महिलाओं ने श्रद्धा पूर्वक मां विपदतारिणी की पूजा कर परिवार की खुशहाली की कामना की.(नीचे भी पढ़े)

पुजारी नाकुल मन्ना ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराया और प्रसाद का वितरण किया. इस अवसर पर जूली मन्ना, निखिल मन्ना, लाखी, अनिरुद्ध मल, निशा शर्मा, निर्मला शुक्ला समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.











