जमशेदपुर : जमशेदपुर में तीसरे दिन यानी मंगलवार को भी मौसम खुशनुमा रहा. इस दौरान सुबह से धूप का लोगों को दर्शन नहीं हुआ. वहीं रुक-रुककर जमशेदपुर समेत आस-पास के इलाकों में लगातार बारिश होती रही. वहीं मंगलवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 5.4 डिग्री स नीचे पहुंचकर 28.5 डिग्री रिकार्ड किया गया. इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं बुधवार यानी 28 जून को राज्य के कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. झारखंड में 1 से 27 जून तक 56 फीसदी कम हुई वर्षा. वहीं कोल्हान के तीनों जिले के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भी बारिश कम रिकॉर्ड की गयी. इस दौरान पूर्वी सिंहभूम में 63 फीसदी, सरायकेला-खरसावां में 68 फीसदी और पश्चिमी सिंहभूम में 43 फीसदी कम बारिश हुई है.











