
रांची : झारखंड की राजधानी रांची में इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुमार जयमंगल (अनूप सिंह) से रांची आवास पर यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा ने की मुलाकात, लाखों की संख्या में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को इंटक से जोड़ने एवं इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी के हाथों को मजबूत करने पर चर्चा की. इस दौरान केकेसी के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय इंटक के सदस्य शैलेश पांडेय भी मौजूद रहे. मुलाकात के दौरान झारखंड में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को संगठित करने एवं इंटक को मजबूती प्रदान करने पर लंबी चर्चा हुई. संजय गाबा ने टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव सह यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव नितेश राज को जोर – शोर से मजदूरों के हक व अधिकार की रक्षा के लिए आंदोलन करने को कहा. (नीचे भी पढ़ें)
यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा इन दिनों झारखंड दौरे पर है, इस दौरान उन्होंने मंगलवार को इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ़ अनूप सिंह से उनके आवास पहुंच कर मुलाकात की एवं इंटक को मजबूती प्रदान करने पर लंबी चर्चा की. मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने असंगठित क्षेत्र के लाखों – करोड़ों मजदूर को इंटक में जोड़कर इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी के हाथों को मजबूती प्रदान करने की बात हुई. संजय गाबा बुधवार को लातेहार एवं 29 को देवघर में आयोजित केकेसी के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे.











