चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की सोनाहातू पंचायत के आमाभूला गांव के सातनाला पहाड़ पूजा धूमधाम से की गई. पहाड़ पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी. पुजारी कालीपद महतो ने रीति रिवाज सभी लोगों की पूजा संपन्न कराई. पूजा करने के लिए आमाभूला, सोनाहातू, बाघबासा, भालुकनाला, काशियाबेड़ा, चिंयाबाधी, मालखाम समेत अन्य गांव के ग्रामीणों ने पूजा स्थल पहुंचकर भक्तिभाव से और श्रद्धा पूर्वक पूजा कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की. पहाड़ पूजा से क्षेत्र के लोगों का मानना है कि पहाड़ पूजा करने से क्षेत्र में अच्छी बारिश होती है और गांव में खुशहाली रहती है. क्षेत्र के लोग इसी उद्देश्य से वर्षो से पूजा करते आ रहे हैं.(नीचे भी पढ़े)

पहाड़ पूजा के अवसर पर मेला का आयोजन किया गया है और लोग पूजा के पश्चात मेला का भी लूफ्त उठाया. पूजा को सफल बनाने में कमेटी के सदस्य ग्राम प्रधान संतोष महतो, सुबोध महतो, लालटू महतो, हरीश महतो, कालीपद महतो, निर्मल महतो, गणेश महतो, संजीत महतो, बसंत महतो, सनातन महतो, शांतनु महतो, मृत्युंजय महतो, राजाराम महतो, राखाल महतो, पवन महतो, सीताराम महतो, मंटू महतो, राजकुमार महतो समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई.











