रामगोपाल जेना/चाईबासा : सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण के क्रम में हाट गम्हरिया पहुंची, जहां उन्होंने हाट गम्हरिया प्रखंड के डुमरिया पंचायत अंतर्गत लुपुंगपी, कालूबुरू, बेगियाबेड़ा, पंचायत रुइया, अंतर्गत रुइया एवं सिन्दरीगौरी, कुशमिता पंचायत अंतर्गत बीचाबुरू, कुशमिता, गंगपुर इत्यादि दर्जनों गांवों का दौरा किया. ज्ञात हो कि सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से हाट गमरिया प्रखंड में 30 से अधिक तालाबों का निर्माण हो रहा है. आज का कार्यक्रम मुख्य रूप से किसानों को समर्पित रहा, अन्य मूलभूत समस्याओं के अलावा कृषि एवं किसानों की समस्या से सांसद गीता कोड़ा ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर जानकारी ली. (नीचे भी पढ़ें)

दौरे के क्रम में ज्ञात हुआ कि किसानों को डुमरिया प्रखंड ग्रामीण बैंक अपनी कार्यशैली से परेशान कर रहा है. सरकार द्वारा लोन माफी किये जाने के बाद भी किसानों को उसका लाभ नहीं मिल रहा है. पेंशन की राशि भी नहीं निकालने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. सांसद गीता कोड़ा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंक पहुंचकर शाखा प्रबंधक को चेतावनी देते हुए कहा कि ग्रामीणों को नाहक परेशान करना बंद करें व अपनी कार्यशैली सुधारें.(नीचे भी पढ़ें)
आज के कार्यक्रम में ग्रामीणों को समय पर खाद बीज मिले इस मामले को भी संज्ञान में लिया गया, सांसद गीता कोड़ा ने दौरे के क्रम में कहा कि कृषि विभाग किसानों को जमीनी स्तर पर मदद पहुंचाने का कार्य करे एवं इस संबंध में विभागीय पदाधिकारियों से बात करने की भी बात कही. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष चन्द्र शेखर दास, हाट गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश लागुरी, झींकपानी प्रखंड अध्यक्ष सिकुर गोप, विश्वनाथ तामसोय, हरीश बोदरा, कैरा बिरुआ, शेखर गागराई, रवीन्द्र गागराई, गंगाराम गागराई, सुकरा लोहार, कृपा कुलडी, उमेश गागराई, राकेश बानरा, राहुल बानरा, मिचराय लागुरी, विनय कुंकल, भवेश गागराई, संजय गागराई, नन्दलाल गागराई, कमल दास, नीलाम्बर गोप, बलभद्र गोप, माटा देवगम, गोविंद पाट पिंगुवा, मुखिया लक्ष्मी सामड़, महेंद्र पाट पिंगुवा, जसबीर बिरुआ, रामदेव गागराई, मुखिया सुशीला गागराई, बुलेट कोड़ा, लक्ष्मन पिंगुवा, बामिया गागराई, मधुसूदन गागराई, अशोक कोड़ा, मुखिया अनिता कोड़ा, लखन सिंकू इत्यादि शामिल थे.











